15 दिवस भीतर पिसावां के अवैध हॉस्पिटल होंगे बंद स्वास्थ्य महकमे ने दिया अश्वासन

जेपी रावत
सीतापुर संदेश महल
राधिका हॉस्पिटल नेरी रोड पिसावां बरगावां का एसआर हास्पिटल,पिसावां का बाला जी हास्पिटल,नवजीवन हास्पिटल,जेके हास्पिटल, लखनऊ क्लीनिक गुरुसंडा जायसवाल हास्पिटल,लाईफ हास्पिटल,सावित्री हास्पिटल सहित अट्ठारह लोगों को स्वास्थ्य मोकहमे ने नोटिस दे कर अस्पताल संचालकों से सम्बंधित दस्तावेजों की मांग की गयी थी। साथ ही नोटिस में यह भी बताया गया था कि अस्पताल के संचालक दो दिन के अंदर अस्पताल के कागजात नहीं प्रस्तुत करते है तो उस पर एफआईआर दर्ज कर अस्पतालों को सीज कर दिया जायेगा। 12 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर अल्टीमेटम दिया था।लेकिन अवैध रूप से संचालन कर रहे नर्सिंग होम संचालकों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसको लेकर भाकियू राष्ट्र शक्ति ने विभागीय अधिकारियों की हठधर्मिता को देखते हुए पिसावां में संचालित अवैध हॉस्पिटल व अन्य मुद्दों को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। जिसको लेकर आमरण अनशन होना था।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने वार्ता हेतु प्रस्ताव भेजा था। वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ उमाशंकर यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी) मनीष त्रिपाठी की मध्यस्थता में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता सफल रही। संगठन द्वारा दी गयी सभी मांगे मानी गयी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंद्रह दिन का समय मांगा गया है। इस बीच समस्त अवैध हॉस्पिटल जनपद स्तरीय गठित टीम द्वारा बंद करवाये जाएंगे दिए समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन कठोर निर्णय लेगा।इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में जुबैर अहमद प्रदेश महासचिव,शिशुपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,हरद्वारी लाल कनौजिया,रियाजुल, आदिल खान,रामायणी,दीपू यादव,रणधीर सिंह,विमलेश,मोनू अर्कवंशी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।