मंत्री ओम प्रकाश राजभर जनपद मैनपुरी भ्रमण पर

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार                              जनपद मैनपुरी में मंत्री पंचायती राज अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उ.प्र. शासन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ओम प्रकाश राजभर जनपद भ्रमण पर पधार रहें हैं। मंत्री दि. 11 सितम्बर को दोपहर 12 बजे माया रिसोर्ट प्रागंण करहल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे, अपरान्ह 01.50 बजे ग्राम रम्पुरा कुर्रा में पार्टी जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगें, अपरान्ह 02.40 बजे प्रदेश अध्यक्ष खटीक महासभा नीरज कुमार गाडीवान के आवास पर मुलाकात करने के उपरान्त अपरान्ह 03.30 बजे जनपद अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।