बाढ़ पीड़ितों को प्रभारी मंत्री ने सहायता राशि भूमि आवंटन प्रमाण पत्र किया वितरित

मनीष कुमार
रामनगर बाराबंकी संदेश महल
प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने तहसील रामनगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांवों का दौरा किया। जिसमें हेतमापुर तटबंध पर बाढ़ राहत सहायता वितरण कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित 650 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही 25 परिवारों को बाढ़ राहत सहायता राशि और भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने तटबंध पर बन रही बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ की कटान से प्रभावित हुए बेलहरी मजरे सरसंडा गांव पहुँचकर बाढ़ की विभीषिका देखी और प्रभावित परिवारों के दुःख दर्द को सुना और प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता सम्बंधित जानकारी स्थानीय ग्रामीणों से ली। मंत्री ने कहा कि बार बार आने वाली बाढ़ की समस्या से निदान हेतु हम प्रयासरत है। बाढ़ की कटान से प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं भोजन, राशन, दवाई, और पशुओं के चारे का इंतजाम युद्धस्तर पर किया गया है जो काबिले तारीफ है। स्वास्थ्य विभाग कीमेडिकल टीम लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों की चिकित्सीय सेवा में लगी हुई है। बाढ़ का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। जिनकी जमीनें बाढ़ में कट गई उन्हें प्रशासन द्वारा जमीनों के पट्टे दिए जा रहे है। जिनके आवास बाढ़ में गिर ढह गए है उनके खातों में सहायता राशि भेजी जा रही है।इसके बाद बतनेरा गांव में बन रहे बाढ़ प्रभावितों के आवासों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा कुर्सी के विधायक साकेंन्द्र प्रताप सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष, निवर्तमान सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम रामनगर पवन कुमार आदि सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

फतेहपुर: तहसील फतेहपुर सभागार में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही कीअध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

फतेहपुर: तहसील फतेहपुर सभागार में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही कीअध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक जिसमें तहसील तहसील स्तरीय सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।विदित हो की आज तहसील फतेहपुर सभागार में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के पहुंचने पर पूरा प्रशासन अलर्ट नज़र आया मंत्री सुरेश राही ने कई विभागो के अधिकारीयों से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कई सवाल किये समीक्षा बैठक में स्थानीय विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा,उपजिलाधिकारी फतेहपुर राजेश विश्वकर्मा, तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, सी ओ डॉ बीनू सिंह, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय, बी डी ओ फतेहपुर, बी डी ओ निंन्दुरा, बी डी ओ सूरतगंज जल विभाग, विद्युत विभाग के खण्ड अभियंता शम्भू नाथ, सहित लगभग सभी विभागो के अधिकारी गण मौजूद रहे साथ ही भारती जनता पार्टी के पदाधिकारियों में शीलरत्न मिहिर जिला महामंत्री, डॉ अंजू चंद्रा जिला मंत्री, अनुपम निगम मण्डल अध्यक्ष, राजेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, सर्वेश श्रीवास्तव मण्डल उपाध्यक्ष, दीप चंद जैन जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, ओम प्रकाश वर्मा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, रंग नाथ तिरपाठी मण्डल अध्यक्ष बेलहरा, राम सिंह चौहान मण्डल प्रभारी बड्डू पुर, पिंटू सिंह मण्डल महामंत्री बेलहरा, गिरधर गोपाल गुप्ता पूर्व मण्डल अध्यक्ष, राकेश गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष, अनिल सोनी, अरुण सिंह, राजीव नयन तिवारी ,हरनाम सिंह एडवोकेट, दिनेश तोमर आदि मौजूद रहे।