अखिल भारतीय किसान यूनियन ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा को दिया ज्ञापन

 

हिमांशु यादव
फिरोजाबाद संदेश महल समाचार
जनपद फिरोजाबाद शिकोहाबाद,सिरसागंज,टुण्डला जनपद कासगंज की मोहनपुरा मटर मंडी में व्यापारी से कटौती पर खुलेआम लूट,राजस्व कर्मियों सहित सभी विभिगीय अधिकारी, कर्मचारी की तैनाती ग्रह मंडल से बाहर की जाय: किसान नेता विशेष यादव प्रमुख प्रदेश महासचिव राज्यपाल व मुख्यमंत्री लखनऊ। द्वारा अपर जिलाधिकारी विशु राजा जिला मुख्यालय फिरोजाबाद,को अखिल भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन पत्र दिया। उत्तर प्रदेश की सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों के द्वारा निम्नलिखित मांगों को उठाया गया उक्त प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से अपील की गई कि तत्काल समस्याओं का समाधान कराया जाए। खतौनी में अंश निर्धारण करने में राजस्व कर्मियों ने एक षड्यंत्र के तहत गलतियां की है उक्त गलतियों के संशोधन के नाम पर पीड़ित किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है इसे रोककर किसानों के गलत अंश का संशोधन तत्काल कराया जाए। जनपद कासगंज की मोहनपुरा मटर मंडी में किसान के साथ पुलिस ने मारपीट की है और उल्टा पीड़ित किसान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। उक्त मुकदमा को निरस्त कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। जनपद कासगंज की मोहनपुरा मटर मंडी में व्यापारी तीन प्रतिशत की कटौती कर खुलेआम किसानों की लूट कर रहे हैं इसे तत्काल रोका जाए। राजस्व कर्मियों सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती कम से कम ग्रह मंडल से बाहर की जाए जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। किसानो को सुबह दस से शाम पांच बजे तक सभी तहसीलों पर खतौनी की फर्द दिलवाई जाय। किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नहीं तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौजूद रहे,विशेष यादव प्रमुख प्रदेश महासचिव , संतोष यादव पूर्व प्रधान मंडल उपाध्यक्ष, प्रशांत यादव एडवोकेट जिला महासचिव, वीरपाल सिंह यादव एडवोकेट तहसील अध्यक्ष शिकोहाबाद,रुपेन्द्र सिंह सिकरवार जिला संगठन मंत्री,शुभम यादव उर्फ भोले युवा जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव उर्फ गगन भईया,डा संजय कुमार, यादवेन्द्र यादव,अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।