युवा विकास मंच मकावल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न

हीराराम सैन सिरोही संदेश महल
सिरोही जिले के रेवदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मकावल में धर्मचंद पूनमचंद अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में युवा विकास मंच मकावल के तत्वावधान में तथा ग्लोबल नेत्र हॉस्पिटल के सहयोग से एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अंजली एवं ट्विंकल चौधरी द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुल 167 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। सभी लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयां एवं जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे भी वितरित किए गए।


जांच के दौरान मोतियाबिंद के 20 मरीज चिन्हित किए गए, जिनमें से 10 मरीजों को ऑपरेशन हेतु ग्लोबल हॉस्पिटल भेजा गया।
शिविर में भटाना कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जैसाराम सोलंकी, दिनेशकुमार सोलंकी, कसनाराम प्रजापत, तोलाराम प्रजापत, कांतिलाल सुथार, देवाभारती गोस्वामी, भरत प्रजापत, अचलाराम प्रजापत, अल्पेश चौधरी, राजूराम चौधरी, दिलीप चौधरी, दिनेश आर चौधरी, भीमाराम प्रजापत, सुरेश जोशी, टिलाराम देवासी, अमरा राम कलबी, छगनलाल पुरोहित, सरवन पुरोहित, रमेश भारती सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जैसाराम सोलंकी ने कहा कि युवा विकास मंच द्वारा इस प्रकार के शिविर का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे क्षेत्र को अंधता मुक्त बनाया जा सके।
शिविर के सफल आयोजन में ग्लोबल हॉस्पिटल टीम के प्रभारी प्रवीण सिंदल, पिंटू मेघवाल, दलपत बामनिया, सुमित्रा आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर मकावल, गोरेली, बुटडी, मारोल, सलोत्रा, रामपुरा, कपासिया सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर शिविर का लाभ उठाया।