ऑपरेशन शिकंजा” के तहत 8 आरोपियों को 108 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवैध गांजे की कीमत 50 लाख रुपए बताई गई मैनपुरी जनपद में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा चलाए जा रहेऑपरेशन शिकंजा” के तहत थाना करहल पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम मैनपुरी द्वारा थाना करहलक्षेत्रअंतर्गतआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पुल के नीचे से 08 अवैध गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है
तस्करी करने वाले सात आरोपी जनपद अलीगढ़ के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी जनपद मधुबनी बिहार का निवासी है।
इमरान मलिक,वाहिद खान,जाहिद अली, ताहिर खाँ,,समीम,,विकास कुमार,,साहिद खान,हरिओम कुमार सभी आरोपियों के पास से108 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूध्द थाना करहल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा है।पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की कड़ी पूछताछ में बताया उड़ीसा से होकर नागपुर के रास्ते विभिन्न साधनों के माध्यम से सप्लाई के लिए अवैध गांजा अलीगढ़ ले जा रहे थे।घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दी है जानकारी।