गंगा स्नान को जा रही पिकअप पलटी दर्जनों घायल

नीरज
रायबरेली संदेश महल समाचार
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होने के कारण पलट गई। इस हादसे में लगभग दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गंगा स्नान करने को जा रहे थे।
मिली जानकारी अनुसार रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के कान्हा टावर के पास उन्नाव उन्नाव के कस्बा मौरावा से गंगा घाट स्नान के लिए श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डलमऊ की ओर आ रही थी। कान्हा टावर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल हुए लोगों को पहले डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों में बुजुर्ग नन्हा देवी (65 वर्ष), नीरज (19 वर्ष), शिवानी (22 वर्ष), मनीष (19 वर्ष), संतोष कुमार (40 वर्ष), जनक दुलारी (55 वर्ष), अंशिका (32 वर्ष), बबलू (45 वर्ष), आरती देवी (47 वर्ष), कृष्ण शर्मा (40 वर्ष), राहुल शर्मा (46 वर्ष), विकास (14 वर्ष), शिवाकांत (38 वर्ष), ज्योति शर्मा (52 वर्ष), राजेश शर्मा (45 वर्ष), सचिन (54 वर्ष), बिट्टू (29 वर्ष), हरिश्चंद्र (45 वर्ष), संजय (27 वर्ष), छोटू (12 वर्ष), और रंजीत (38 वर्ष) शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।