अन्तराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर बच्ची ने संभाला थानाध्यक्ष का चार्ज,सुनी फरियाद

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

मथुरा के गोविन्द नगर थाना में एक 11 साल की बच्ची को कार्यवाहक थानाध्यक्ष बनाया गया। बच्ची ने थाने में हवालात और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस के रिकॉर्ड रुम को भी देखा और फरियादियों की समस्याओं को भी सुना।
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर मथुरा पुलिस ने बच्चों के सम्मान की नई मिसाल पेश की। थाना गोविन्द नगर थाना में पुलिस ने कक्षा 8 में पढने वाली 11 साल की बच्ची कुमारी आरजू सक्सैना को कार्यवाहक थानाध्यक्ष बनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्ची को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। बच्ची काफी देर तक पुलिस कर्मियों और उनके व्यवहार को देखा। इसके बाद थाना प्रभारी अजय कुमार और महिला पुलिस कर्मियों के साथ बच्ची ने थाने की हवालात, रिकॉर्ड रुम, प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं 11 साल की बच्ची ने अपनी समस्याओं को लेकर थाने मेंं आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और उनकी समस्याओं का निदान भी हुआ।
फरियादियों में महाविद्या कालोनी निवासी शिल्पी गोला का पर्स बच्ची ने सौंपा। इस महिला का पर्स खो गया था। जिसे पुलिस ने तलाश किया था। वहीं गायत्री तपोभूमि से एक पचौरी जी ने शादी समारोह की स्वीकृति लेने के लिए आए थे। पचौरीजी की बात सुनने के बात बच्ची ने सुनी। इस पर थानाध्यक्ष ने उनकी समस्या का निदान किया।
हालांकि इन समस्याओं को बच्ची ने सुना लेकिन इन समस्याओं का निदान किया जाए इस पर बच्ची ने भी अपने विचार रखे। बाद में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने उनकी एप्लीकेशन पर निदान किया और साइन भी थानाध्यक्ष द्वारा ही किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने सम्मान बच्ची आरजू सक्सैना को जीप से उसके घर पहुंचाया।