ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने पर एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद सम्मानित

लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

अखिल भारतीय अधिवक्ता एकता परिषद द्वारा संगठन के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने पर एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा युवा अधिवक्ताओं को एकजुट कर उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।