अमरोहा की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने नियुक्त किए नए प्रभारी

अमरोहा की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने नियुक्त किए नए प्रभारी

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद चारों नामों पर लगी मुहर

अमरोहा संदेश महल समाचार। भारतीय जनता पार्टी ने अमरोहा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर नए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद पार्टी नेतृत्व ने नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है।घोषणा के अनुसार, धनौरा विधानसभा सीट से अशोक पाल, नौगांवा सादात से विशेष गुप्ता, अमरोहा विधानसभा सीट से सुरेश सैनी और हसनपुर से सुमन त्यागी को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी की ओर से जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यों के संचालन के लिए नए प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है।