बरैय्या में भव्य माता जागरण का आयोजन

सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
नव दुर्गा जागरण समिति बरैय्या के तत्वावधान में 19वां मां भगवती जागरण बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन श्री ठाकुर जी महाराज जन सेवा संस्थान, बाबापुरवा बरैय्या में संपन्न हुआ, जहां क्षेत्रभर से भक्तों ने पहुंचकर मां भगवती के भजनों का रसपान किया।

कार्यक्रम में कान्हा जागरण पार्टी, फतेहपुर ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के सक्रिय सदस्य—अनिल वर्मा, अंशु वर्मा, संकेत वर्मा, बब्लू वर्मा, पुनीश वर्मा और अरुण वर्मा—की विशेष भूमिका रही।

समिति के संरक्षक एवं बरैय्या के पूर्व प्रधान श्री रामानन्द वर्मा के संरक्षण में यह आयोजन लगातार वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच जागरण देर रात तक चलता रहा।