syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

फायरि से थर्राया खजुरी चिर्रा गांव एक वृद्ध घायल मौके पर पुलिस बल तैनात

अजय कुमार सिंह बाराबंकी संदेश महल समाचार

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। फायरिंग के दौरान करीब डेढ़ दर्जन बमों का इस्तेमाल किया गया।देर रात गोलियां व बम चले। हमलावर हुए पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने जमकर बवाल काटा। काफी देर तक पथराव होता रहा। इस दौरान एक वृद्ध घायल हो गया। बताया जाता है कि उसे गोली लगी है। फायरिंग और बमबाजी से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, खजुरी चिर्रा गांव निवासी सहीम का गांव के ही वलीम से बच्चों की बात को लेकर 4 दिन पहले विवाद हुआ था। सहीम की शिकायत पर पुलिस ने वलीम पक्ष के कुछ लोगों को शांति भंग में पाबंद किया था। वलीम पक्ष मंगलवार शाम को रामसनेहीघाट तहसील से जमानत करा कर लौटा था। इसी के बाद देर रात आधा दर्जन लोग असलहों व बम से लैस होकर फायर करते हुए सहीम के घर की ओर बढ़े।
गांव वालों के मुताबिक, हमलावरों ने रास्ते में ही फायरिंग शुरू कर दी। सहीम के घर के पास ही यहिया नामक अधेड़ का घर है। फायरिंग और बमबाजी के दौरान पथराव भी शुरू हो गया। गांव धमाकों व फायरिंग से गूंज उठा। करीब डेढ़ दर्जन बम फेंके गए। लोग अपने घरों में दुबक गए। इस दौरान यहिया को गोली लग गई। इस दौरान लोग अपने घरों और खिड़कियों से वीडियो बनाते रहे। मामले की सूचना पाकर आनन-फानन टिकैतनगर थाने से भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग भाग खड़े हुए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।टिकैतनगर के एसएचओ सुरेश पांडे ने बताया कि वृद्ध को गोली नहीं पत्थर लगा है। स्वीकार किया कि फायरिंग और पथराव हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।