पुलिस के हत्थे चढ़े नकली नोट छापने वाले 2.95 लाख के जाली नोट

उन्नाव संदेश महल
उन्नाव पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से से 2.95 लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, स्कैनर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। 100 और 500 सौ के नोटो के साथ लेपटॉप पेपर कटर सिस्टम के साथ अन्य सामान बरामद किया। पुलिस कप्तान ने खुलासा कर बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में एक हरदोई व एक लखनऊ का रहने है।अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामद नोट जाली मुद्रा है। भारतीय जाली मुद्रा का प्रयोग किया जा रहा था ,अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर पंजीकृत किया गया है। वही कुल नोटों की कीमत 2 लाख पंचानबे हजार बताई जाती है।