थानाध्यक्ष एलाऊ ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना एलाऊ में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के द्वारा कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात भर क्षेत्र में गस्त की गई। फर्रुखाबाद पांचाल घाट से कावड़ यात्रा को लेकर आ रहे शिव भक्तों के साथ थानाध्यक्ष एलाऊ सविता सेंगर ने अपने पति के साथ भावंत मंदिर तक पैदल कावड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सविता सेंगर ने कहा देवों के देव महादेव की जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है। भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर देते हैं। इस मोके पर एसआई गिरीश चंद्र, अनिल कुमार, रिंकू चौधरी, दीपक कुमार, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद थे।