syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

भाजपा के पदाधिकारियों ने की मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी की मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत करहल पहुँचे मंडल प्रभारी शेर सिंह भदोरिया ने मंडल के पदाधिकारी,सेक्टरों के संयोजक,सेक्टर प्रभारी को संबोधित करते हुए कहा कि 5 तारीख से 15 तारीख तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इस अभियान में सभी पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ पर नए मतदाताओं का फॉर्म सिक्स भर कर उनके वोट बनवाने का कार्य करना है। करहल मंडल में लगभग 3000 नए मतदाता बनाए जाने की जिम्मेदारी मंडल के पदाधिकारियों को सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री कलपेन्द्र भारतीय ने किया। इस बैठक में वीरेंद्र पांडेय,प्रदीप उपाध्याय,सोनू यादव,आदित्य चतुर्वेदी,धर्मेंद्र यादव ,राम सेवक यादव,राम बहादुर,ध्रुव यादव,छोटेलाल शाक्य,विशाल यादव,सोनू यादव,अजय दुबे,अखिलेश दुबे,लालू यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।