syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

आगरा स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मानवेन्द्र सिंह विजयी घोषित

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

तीन दिन चली मतगणना के पश्चात प्रतिष्ठित आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य चुनाव में स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) को 40070 वोट मिले। निवर्तमान एमएलसी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ.असीम यादव को 33975 वोट मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र सिंह 6095 वोटों से विजई घोषित किये गए। तीन दिन चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो सका है फीरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में तीन दिसम्बर से मतगणना शुरू हुई थी।
मतगणना फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह कासगंज के जिलाधिकारी सी पी सिंह मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा की निगरानी में हुई।
ज्ञात रहे कि नवनिर्वाचित आगरा स्नातक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी रहे हैं। अलीगढ़ के एचबी इंटर कॉलेज में शिक्षक भी है। प्रथम वरीयता में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह सबसे आगे रहे स्नातक सीट पर मतगणना के कुल 9 राउंड थे। 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।

इसी क्रम में स्नातक सीट पर ठाकुर मानवेन्द्र सिंह के विजयी होने पर छाता तहसील के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में पूर्व चैयरमैन ठाकुर राजपाल सिंह,नगर पंचायत सभासद विनय प्रताप सिंह,ललित कुमार गुप्ता एडवोकेट,हर्ष पांचाल,बॉबी,वेदपाल सिंह मंडल महामंत्री,ठाकुर गोपेन्द्र सिंह जिला कार्यालय प्रभारी,ठाकुर चरन सिंह जादौन सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।