मैनपुरी में करोड़ों की पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण

परोंख, मनोना, नौगांव और तरौली में धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण कार्य शुरू

दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ग्राम परोंख स्थित बलई बाबा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान परोंख में रु. 104.49 लाख की लागत से बलई बाबा स्थल, मनोना में रु. 148.76 लाख से प्राचीन शिव मंदिर, नौगांव में रु. 142.11 लाख से प्राचीन शिव मंदिर तथा तरौली में रु. 125.66 लाख की लागत से चण्डीमाता मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की शुरुआत की गई।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले प्राचीन मंदिरों और स्थलों का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की कोई प्रभावी पहचान नहीं थी, परंतु विभाग का कार्यभार संभालने के बाद जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में दर्जनों प्राचीन स्थलों पर संरक्षण, सौन्दर्यीकरण और विकास के कार्य निरंतर चल रहे हैं।
मंत्री ने उल्लेख किया कि इसी विभाग के माध्यम से भव्य राम मंदिर से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक के पर्यटन विकास कार्य संपादित हुए, और उत्तर प्रदेश में सनातन संस्कृति के सम्मान के साथ विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वचनबद्ध हैं और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

जनपद के अन्य मंदिरों के लिए भी स्वीकृतियां जारी

कार्यक्रम में मंत्री ने बताया कि जनपद के कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार हेतु भी स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

वनखंडेश्वर शिव मंदिर, घिरोर – रु. 229.35 लाख

सत्तेश्वर महादेव मंदिर – रु. 125.94 लाख

मां गमा देवी मंदिर, ज्योति – रु. 146.56 लाख

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, टिंडौली – रु. 103.07 लाख

शक्ति माता मंदिर, दौलतपुर – रु. 140.06 लाख

आर्य समाज मंदिर – रु. 227.22 लाख

सती माता मंदिर, दौलतपुर – रु. 140.06 लाख

हनुमान मंदिर, खिरना खुर्द – रु. 172.71 लाख

शंकर जी महाराज मंदिर, फतेहगंजपुर – रु. 241.28 लाख

नरसिंह धाम, मंछना – रु. 125.29 लाख

नैनसुख महाराज मंदिर, चांदपुरा – रु. 175.74 लाख

ब्रह्मदेव एवं शिव मंदिर, गुलालपुर – रु. 158.06 लाख

हनुमान जी मंदिर, जखौआ – रु. 206.51 लाख

मानस स्मारक मंदिर, मोहकम्पपुर – रु. 222.64 लाख

मंदिर, ढिबइया – रु. 163.35 लाख

मंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं पर कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, अरुण गुप्ता सहित अनेक वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में बबलू पांडेय, भल्लू चौहान, उदय चौहान, सर्वेश कुमार, अमित गुप्ता, शिववीर सिंह, उमेश चौहान, कौशलेन्द्र सिंह चौहान, विवेक चौहान, राजेश चौहान, अजय कुशवाहा, सुभाष चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पृथ्वीराज चौहान ने किया।