डायट प्रशिक्षुओं के आकलन में प्राथमिक विद्यालय गुरुसेल निपुण श्रेणी में शामिल

फतेहपुर बाराबंकी संदेश महल
तहसील फतेहपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गुरुसेल में डायट प्रशिक्षुओं द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षिक आकलन किया गया। आकलन के दौरान बच्चों ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके फलस्वरूप विद्यालय को निपुण विद्यालय की श्रेणी में सम्मिलित किया गया।आकलन प्रक्रिया के दौरान एआरपी अशोक कुमार की उपस्थिति में बच्चों की पठन-पाठन, गणितीय समझ और बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यार्थियों के उत्साह और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक प्रभाव परिणामों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।इस अवसर पर नोडल शिक्षक प्रवेश कुमार, शिक्षक अविनाश शुक्ल तथा प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्ता युक्त शिक्षण बनाए रखने पर बल दिया।