लखनऊ में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के स्कूल बंद

लखनऊ संदेश महल समाचार

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। आदेश के तहत जिले में संचालित सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 26 सितंबर को स्थगित रहेंगी।
प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।