सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
थाना राधानगर क्षेत्र के सथरियांव गांव में एक युवक ने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सथरियांव गांव निवासी कुबेर मौर्य के 20 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र कुमार ने रविवार को घर के आंगन में लगे जाल से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।