सिरोही राजस्थान संदेश महल
सिरोही जिले की रेवदर तहसील के नंद गांव में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे और उनके करकमलों से गो-गोपाल कॉरिडोर का शुभारंभ किया जाएगा।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में मेवाड़ के राजकुमार डॉ. लक्षराज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ नव मनोनीत सदस्य राकेश बिंडल, रघुनाथ सिंह, शिवतले सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।आयोजकों के अनुसार गो-गोपाल कॉरिडोर का उद्देश्य गौसंवर्धन तथा क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन भी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा।