पीएन सिंह
सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
विकास खंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर खाला में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जर्जर और कच्ची सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी।
इंटरलॉकिंग सड़क बनने के बाद अब गांव में आवागमन सुगम हो गया है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही किसानों को भी खेतों तक पहुंचने में आसानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए अन्य आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।