सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटाना में इस वर्ष 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 स्थानों पर कब्जा जमाया है। ग्रामीण क्षेत्र और सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों की इस सफलता ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार ने बताया कि इस वर्ष कुल 53 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। परिणाम में प्रथम स्थान लक्ष्मी कुमारी (पुत्री नागजीराम) ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कृष्णा कुमारी (पुत्री दिनेश कुमार पुरोहित) ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान साक्षी कुमारी (पुत्री गणेशराम) ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया।वहीं चौथे स्थान पर प्रवीण कुमार (पुत्र दिनेश कुमार मैगवाल) ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि पांचवें स्थान पर सुंदर कुमारी (पुत्री रामाराम मैगवाल) ने 87.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य कमल कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय स्टाफ के लिए गर्व की बात है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।