मैनपुरी संदेश महल समाचार
मैनपुरी यूनिचार्म कंपनी के सहयोग से वंशम लाइफ फाउंडेशन द्वारा जनपद में चलाए जा रहे मासिक धर्म स्वच्छता जागरुकता अभियान के अंतर्गत बीते दिन विकास खंड सुल्तानगंज के गांव नगला वन में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया!? इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और वालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया और वो भी बेहद सहज माहौल में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए साथ ही, मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर खुलकर चर्चा की गई वो भी बिना किसी झिझक के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रभा शाक्य ने भावुक होकर कहा मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं है!? हमें खुलकर बात करनी चाहिए, जागरुक होना चाहिए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए! पुरानी सोच और झूठी मान्यताओं से बाहर निकलो बहनों, अब वक्त है बदलने का उन्होंने आगे कहा अगर हम चुप रहेंगे तो समस्याएं बढ़ती जाएंगी क्यों झिझकना, जब बात हमारे स्वास्थ्य की हो। अभियान का नाम ही सब कुछ कहता है “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो
संस्था के फाउंडर गौरव श्रीवास्तव ने बताया हमारी संस्था महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहद गंभीर है। इसलिए हम गांव-गांव जाकर इस अभियान को चला रहे हैं, ताकि कोई भी महिला या किशोरी अंधेरे में न रहे हर किसी को पता होना चाहिए कि मासिक धर्म एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कोई अभिशाप नहीं गौरव ने आगे बताया हम सिर्फ जागरुकता ही नहीं फैला रहे, बल्कि सेनेटरी नैपकिन भी मुफ्त में वितरित कर रहे हैं!? और लोगों का रिस्पॉन्स वाकई ज़बरदस्त है। कार्यक्रम में ये रहीं मौजूद धनदेवी, जलदेवी, नीरज देवी, कामिनी, राजेश्वरी, छाया, कमलेश, पुष्पा देवी, गिरजा देवी, सुधा, सुनैना, राधा, प्रियंका, शिवानी, ज्ञान श्री, कीर्ति, सुखदेवी, ललिता, गुड्डी, साधना, सोनी, गौरी, तान्या, भारती, सीमा, सुनीता, अनीता आदि ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थक बनाया।