दुष्कर्म के मामले मे वाँछित अभियुक्त को भेजा गया जेल

 

घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर,संदेश महल समाचार

जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा अर्जुन वर्मा पुत्र दीनदयाल निवासी महुली खास को कुशहवा बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। गौरतलब हो कि अभियुक्त नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित किया था।