राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकावल में 200 पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने लिया पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प

सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
सिरोही जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालय मकावल स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मकावल के खेल मैदान में सोमवार को विद्यालय परिवार द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मुनीर ने किया।
अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर रामविलास मीणा, धार सिंह पोसवाल, पूनमाराम चौधरी, कालूराम मीणा, रमेश कुमार सुथार, रामराम, प्रकाश कुमार सुथार, राहुल चौहान, रंगाराम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मुनीर ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण में वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “एक विद्यार्थी–एक पेड़” की सुरक्षा का संकल्प लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का वचन दिया।
इस कार्यक्रम की जानकारी अध्यापक भंवरलाल ने दी।
रिपोर्ट: हीराराम सैन
संदेश महल, सिरोही राजस्थान