शेखनपुरवा में आयोजित बैठक में संगठन मजबूती और 2027 में बसपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
सुरेन्द्र कुमार आजाद
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार
बहुजन समाज पार्टी की आगामी 6 दिसंबर को प्रस्तावित विशाल रैली की तैयारियों को लेकर 19 नवंबर को ग्राम शेखनपुरवा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मंशाराम गौतम और हंसराज गौतम ने आजाद समाज पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद, विधानसभा प्रभारी विमल प्रकाश, मुख्य मंडल प्रभारी मनमोहन मौर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेडीलाल भार्गव, मोहम्मद राशिद खान, विधानसभा अध्यक्ष जगदीश गौतम, महासचिव मुन्नालाल गौतम और श्रीकृष्ण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवागत सदस्यों ने बसपा की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
वहीं, धौरहरा विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संपर्क कर 6 दिसंबर की रैली के लिए लखनऊ चलो अभियान को गति दी जा रही है।