12 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
(संदेश महल)
पिसावा (सीतापुर)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिसावां थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश गौतम पुत्र नत्थू गौतम निवासी ग्राम गौरासी कलां, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे ग्राम गौरासी कलां से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पिसावां में मुकदमा अपराध संख्या 481/26, धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।