नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संगठन ने किया भव्य स्वागत

फतेहपुर बाराबंकी संदेश महल समाचार

विकासखंड फतेहपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से बीआरसी फतेहपुर में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज ने शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकासखंड में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग आवश्यक है। आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से ही शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।
शिक्षक एमआई नादिम ने बताया कि स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अफजाल अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, शांतनु सिंह, अमित कुमार, कौशल किशोर मौर्य, विपिन वर्मा, जमील अहमद, सालपू राम, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।