एमएलसी स्नातक चुनाव के दौरान सपा व भाजपा समर्थकों बीच विवाद,चली गोलियां

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

करहल थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब एमएलसी स्नातक चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों तरफ से हवाई फायरिंग हो गई। वहीं फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। फायरिंग की सूचना पर जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लिया।
बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना कस्बा क्षेत्र के कस्बा करहल का है। जहां पर मंगलवार की दोपहर एमएलसी स्नातक का चुनाव हो रहा था। चुनाव स्थल पर पहुंचेगा सभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के भांजे को सपा ब्लॉक बिल्लू यादव यादव का भाजपा समर्थकों से विवाद हो गया विवाद की स्थिति इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। पोलिंग स्थल पर फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी करहल अशोक कुमार से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया था। जहां पर कोई भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। वहीं घटनास्थल पर सामान्य स्थिति है। मतदाता अपना वोट शांतिपूर्वक डाल रहे हैं।