दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
कस्बा भोगांव थाने में दशहरा और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि त्योहारों के समय शांति और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
इस अवसर पर जलज सक्सेना, हाफिज जाकिर, सुरेंद्र शंखवार सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।