डीआईजी बस्ती ने ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ कार्यक्रम में की शिरकत

संतकबीरनगर, संवाददाता संदेश महल
पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के साथ पुलिस लाइन संतकबीरनगर में आयोजित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल तथा माध्यमिक बालिका विद्यालय बड़गो खलीलाबाद की छात्राओं, उनके अभिभावकों और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर डीआईजी बस्ती ने महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा संचालित कार्यक्रमों व हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112 और 1076 की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट और बुकलेट वितरित किए।

कार्यक्रम में आमंत्रित छात्राओं एवं महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात, महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या, साइबर क्राइम थाना टीम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।