श्री भवानी सिंह मंदिर पहुंचे नवनिर्वाचित सरपंच गिरिराज सिंह देवड़ा, गांव की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

हीराराम सैन/भटाना सिरोही/ राजस्थान संदेश महल समाचार 

पंचायत समिति की पादर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच गिरिराज सिंह देवड़ा तेरस के पावन अवसर पर जुझार श्री भवानी सिंह मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सरपंच गिरिराज सिंह देवड़ा ने श्री जुझार बावजी के दरबार में माथा टेककर प्रार्थना की कि पादर ग्राम पंचायत के सभी निवासी सुख-शांति और आपसी भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करें। गांव में किसी प्रकार का आपसी विवाद, बीमारी या प्राकृतिक आपदा न आए तथा आने वाले पांच वर्ष ग्राम पंचायत के लिए खुशहाली और विकास से परिपूर्ण रहें।
इस अवसर पर सरपंच ने गांव की एकता और विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सभी ग्रामीणों को साथ लेकर पंचायत का विकास करना है। पंचायत के प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता रखी जाएगी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखना और सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर सरपंच गिरिराज सिंह देवड़ा, विक्रम सिंह देवड़ा, शैतान सिंह, राम सिंह, दौलत सिंह, अर्जुन सिंह, लाल सिंह, भंवर सिंह, युवराज सिंह देवड़ा, द्वारपाल सिंह, महिपाल सिंह, चंदन सिंह, दुले सिंह, नेपाल सिंह, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह, चंद्रवीर सिंह, अल्पेश सिंह, जयदीप सिंह, दिग्विजय सिंह, महेंद्र कुमार, खुमा राम, मफा राम, गेना राम, हंसा राम, परखा राम बड़ेची, बाबू राम, सुरेश कुमार एवं रेवा राम कोली सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।