रिपोर्ट- विनोद कुमार दूबे
धनघटा थाना क्षेत्र के कोहलवा गांव में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने दूसरे घर पर सो रहे प्रधान के पिता भोला प्रसाद व चचेरे भाई सत्यम को मार कर घायल कर दिया। सुबह पाँच बजे घर से पहुँची पत्नी के शोर पर परिजन आस-पास के लोग इकठ्ठे हो गये। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलो को सीएचसी मलौली ले गये।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कोहलवा निवासी ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर के पिता भोला प्रसाद पुत्र राम अधीन, उम्र 65 वर्ष व सत्यम पुत्र सुरेन्द्र 14 वर्ष प्रति दिन के भांति घर से भोजन कर सोने के लिए दूसरे घर पर चले गए। रात में अज्ञात हमलावरों ने दोनो को मार-पीट कर घायल कर दिया। सुबह पाँच बजे जब भोला प्रसाद की पत्नी पहुँची तो दोनों को घायल देख आवक रह गईं। और रोने चिल्लाने लगी। शोर सुन घर के अन्य परिजन व गाँव के लोग इकठ्ठे हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दे परिजन दोनो घायलों को सीएचसी मलौली ले गये। जहाँ डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।