भतीजा चाची को बनाता रहा हवस का शिकार शिकायत पर महिला की पिटाई

जेपी रावत
फिरोजाबाद संदेश महल समाचार

रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहां भतीजा अपनी चाची को धमकाकर उसके साथ गंदा काम करता रहा। पीड़िता ने घर में बताया तो जेठ, उसके लड़के मिलकर उसे ही पीटने लगे। परेशान होकर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक महिला रविवार को थाने पहुंची। बताया कि उसके जेठ का बेटा दो महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बताया कि किसी से बताने की कोशिश करो तो धमकी देता है। एक दिन हिम्मत करके परिवारवालों को बताया तो जेठ, उसका बेटा, बेटी मिलकर उसे ही पीटा।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी सास वृद्ध है, इसलिए उसकी देखरेख के लिए पति ने घर पर छोड़ रखा है। सात जून को सास से झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला अपने भाई के साथ मायके चली गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने थाने में मारपीट की तहरीर दी थी। इस पर एनसीआर दर्ज कर दी गई थी। 10 जून को महिला दोबारा थाने आई। उसने जेठ के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जांच की जा रही है।