पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को कब्र में दफनाने पहुंचने पर महिलाओं ने किया विरोध

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में चार माह पूर्व मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता ने एक सप्ताह पूर्व दहेज हत्या में मामला दर्ज कराया मामले में पुलिस शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव को दफनाने के लिए परिजन कब्रिस्तान पर पहुंचे तो गांव की विशेष समुदाय की महिलाओं ने इस बात का विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने समझा बुझाकर कब्र में शव को परिजनों द्वारा दफन करवा दिया गया। गांव करीमगंज निवासिनी आसपा पत्नी शाहरूख खान की 24.4.2024 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद मायके पक्ष के लोग दफनाने के लिए साथ मौजूद रहे। मायके पक्ष के लोगों ने कुछ शर्ते रखी लेकिन जब वह पूरी नहीं हुई तो दहेज हत्या में शाहरुख खान व उसके परिजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया। मामले में क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा पत्राचार किया गया न्यायालय के अनुसार शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया की महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका इसके लिए विसरा सुरक्षित किया गया है एक हड्डी को भी सुरक्षित किया गया। जिसे विद्य विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम होने के बाद जब परिजन इस कब्र में शव को दफनाने पहुंचे तो लड़के पक्ष की परिवार की विशेष समुदाय की महिलाओं ने विरोध किया साथी कहा कि इस कब्र में यह अब दोबारा दफन नहीं हो सकती। क्षेत्राधिकार भोगांव थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने महिलाओं को समझाया कि न्यायालय के आदेश अनुसार यह सब हुआ है।इसलिए महिला का शव यही दफनाया जाएगा। उसके बाद समझा बुझाकर शव को कब्र में दफना दिया गया साथी उसके बाद एक महिला कब्रिस्तान में पहुंची उसने विरोध किया तो उसे समझा बुझा कर वापस कर दिया।