मासूम के साथ हैवानियत बहला कर ले गया किशोर

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी मे एक आठ साल की मासूम के साथ बलात्कार किया युवक 8 साल की मासूम को घर से ले गया था बच्ची की हालत बिगड़ी तो उसे छोड़कर वहां से भाग गया। बच्ची लड़खड़ाती हुई घर पहुंची तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर जाने वाले मार्ग पर डेरा डाल कर रह रहे बंजारा समाज की एक आठ साल की मासूम को एक किशोर बहाने से अपने साथ ले गया। बुधवार की देर शाम उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के घर आने पर परिजन को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संसारपुर जाने वाले मार्ग पर बंजारा समाज के कुछ लोग डेरा डाल कर रह रहे हैं। बुधवार की शाम एक परिवार की आठ साल की बच्ची बाहर खेल रही थी। तभी पास ही रहने वाला एक किशोरी बच्ची को बहला कर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़ कर आरोपी भाग गया।