पयागपुर में शिक्षा मित्र की समीक्षा बैठक आयोजित

रंजीत कुमार सिंह
बहराइच संदेश महल समाचार

लखनऊ में 18 अक्टूबर की रैली तैयारी के लिए पयागपुर में ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण तिवारी द्वारा गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष शिव श्याम मिश्र जिला प्रभारी दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव जिला मंत्री विनोद तिवारी संगठन मंत्री शेष राज तिवारी पहुंचे। जिला पदाधिकारियो का ब्लॉक पदाधिकारियो ने माला पहना कर स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हूए जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्र ने कहा। कि शिक्षामित्रों का जन्म ही संघर्ष के लिए हुआ है। संघर्ष से ही सफलता मिलेगी। और सम्पर्क सदस्यता एवं संघर्ष ही समस्या समाधान का मूलमंत्र है। ज़िला प्रभारी दुर्गेश चन्द्र श्रीवस्ताव ने कहा प्रत्येक शिक्षामित्र सरकार से बीते 23 वर्षो का हिसाब मांगने लखनऊ जरुर चलें अपनी जवानी के महत्वपूर्ण 23 साल बेसिक शिक्षा को सेवा में खफा देने के बाद बदले में क्या मिला सिर्फ आंसू इसलिए सभी साथी अपने हक हकूक की इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दें। ज़िला मंत्री विनोद तिवारी ने कहा समय आ गया है कि शिक्षामित्रों को पुनः अपने उसी पुराने रौद्र रुप में सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा और कहा कि सभी लोग अपना सदस्यता शुल्क जमा करते हुए प्रस्तावित धरने में चलने को तैयार रहें। बैठक का सचालन गिरीश जायसवाल ने किया बेठक को ज़िला व ब्लॉक पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया । इस दौरान ज़िला प्रवाकता जीत बाहदुर कृष्णा वती सोनिका सीमा सिंह अनीता देवी स्वाती शुक्ला प्रेमिका देवी शिखा लाली सिंह मुकेश कुमार राजेन्द्र चौधरी उमेश मिश्र गीता पांडेय विश्वास परमेशवर बिजय सिह सहित सैकडो शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।