बेटी है समाज का आधार,क्यों समझते हो उसे एक भार-अश्वनी जैन

रवीन्द्र कुमार गौतम
फिरोजाबाद संदेश महल समाचार
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में मिशन शक्ति अभियान फेज- चार के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन प्रदर्शन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्लोगन के द्वारा आम जनमानस को जागरूक संदेश प्रदान किया।अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के विषय में बताते हुए नारी स्वावलंबन,नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने स्लोगन प्रदर्शन में बेटी है समाज का आधार, क्यों समझते हो उसे एक भार, बेटी कुदरत का उपहार, नहीं करो उसका तिरस्कार, नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, बेटियों को दो जीने का अधिकार, क्यों उन्हें बनाते हो लाचार, जब नारी में है शक्ति सारी, तो क्यों कहें इन्हें बेचारी, बेटी है वरदान, बाल विवाह कर मत करो अपमान, जो बेटी को दे पहचान, माता पिता वही महान, लड़की लड़का एक समान, इसका हमेशा रखो ध्यान, महिलाओं का जो करे अपमान, जाने उसे नर पशु समान, जब नारी भर रही उड़ान, न कोई शिकायत न कोई थकान आदि प्रस्तुत किए। उन्होंने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर कु गोशिया फारूकी, साक्षी यादव, तान्या माथुर,निशा कुमारी,वर्षा, ईशू कुमार,ललित कुमार,शिवांशु कुशवाह,अभिषेक कुमार,ब्रजमोहन, अनुज कश्यप,अमन कुमार,शिवा,सोनवीर एवं सागर बाबू की प्रतिभागिता रही।