महिला के सीने पर तमंचा लगाकर की छेड़-छाड़ शोर सुनकर भागा आरोपी

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी में मैं घर में सोई हुई महिला के सीने में तमंचा लगाकर की छेड़छाड़ बच्चों के जग जाने पर बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ आरोपी छत के रास्ते में घर में घुसा। महिला के सीने में तमंचा तानकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा। वह सोते समय घर में घुसा था। बच्चे जग गए और चीखे तो भाग गया। मैनपुरी में घर में घुसकर सीने में तमंचा तानकर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्चों के चीखने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। घटना बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि बीती 21 अक्तूबर की रात वह बच्चों के साथ घर पर थी। इसी समय आरोपी समोद कुमार दीवार के सहारे छत पर आ गया। वह सीढ़ियों से नीचे उतर आया। उसने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो सीने पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बच्चों ने बाहर जाकर शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। इस कारण कोई भी उसके खिलाफ गवाही देने से डरता है। सूचना देने पर पुलिस मौके पर आई और जानकारी इसके बाद शिकायत देने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शिकायत पर एसपी ने थाना पुलिस को मामला दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच में जुटी हुई है।