प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठीक न होने के कारण आम लोग परेशान

रणजीत सिंह
बहराइच संदेश महल
प्रचंड गर्मी में बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं होने के कारण आम लोग परेशान है। क्षेत्रों में मात्र नाम की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे बच्चे बुजुर्ग किसान परेशान है। शहर के अंदर रात में बिजली नहीं रहने के कारण रात भर लोग जाग कर रात गुजर रहे हैं। गांव में भी यही हाल है।गांव के लोग घर के बाहर भी नहीं सो सकते। शहर और ग्रामीण इलाकों में कई ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। स्थिति इतनी खराब है कि कई गांव महिनो से अंधेरे में है। कोई शुधि लेने वाला नहीं है। जेई हो ,एसडीओ हो या बिजली बोर्ड का अधिकारी सब असहाय पड़े हैं। कोई अधिकारी फोन तक नहीं उठाते सिर्फ ऐसी चेंबर में बैठकर आश्वासन दे रहे हैं।बिजली की व्यवस्था का इतना बुरा हाल है कि लोग परेशान है। वही हाल पानी का है बिजली आपूर्ति सही से नहीं होने के कारण पानी की आपूर्ति भी सही से नहीं हो पा रहा है। इसी क्रम में अब बात करते हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच मटेरा पावर हाउस की जहां पर 4 से 8 घंटे मात्र बिजली दी जा रही है।इस भीषण गर्मी में आम जनमानस में काफी गुस्सा व्याप्त है।आपको बताते चलें की सिंगह फीडर,मटेरा फीडर,शंकरपुर फीडर, पर बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। पहले तो लो वोल्टेज की समस्या उसके बाद विद्युत कटौती ने आम जनमानस को बुरी तरह परेशान कर दिया है जिसमें आसमान का भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे हैं।