खेल दिवस पर नौ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे सम्मानित

विहार संदेश महल
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिले के राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद तीन बजे राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता समेत राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहेेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री राज्य के नौ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे। उद्घाटन समारोह पर एशियाई खेल विजेता भारतीय हॉकी टीम प्रदर्शनी मैच खेलेगी। अगले साल से राजगीर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता शुरू होने की उम्मीद है। बिहार सहित पूरे भारत के राष्ट्रीय खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को यहां पर प्रशिक्षण भी मिलेगा।