हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी एलाऊ के गांव सींगपुर निवासी विजय प्रजापति अपनी कम्पनी इंडिया कोटिडियाना के द्वारा विदेशी पर्यटको को भारत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र की रीति रिवाज, दिनचर्या, पूजा पद्धति, रहन-सहन आदि को दिखाते हैं। सोमवार को ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव भावंत में स्पेन देश के होरता शहर के क्रिसटीयान अपनी पत्नी राकेल के साथ भारत घूमने के लिए पहुंचे। क्रिसटीयान स्पेन में सैनिक है व उनकी पत्नी रेलवे में कार्यरत है।
सबसे पहले रोहित प्रजापति के होम स्टे पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद नास्ते में उन्होंने रायता, पकोड़ी व देसी खान-पान का आनंद लिया। गांव में ट्रांसलेटर दीपक प्रजापति के साथ भ्रमण के दौरान श्रीकृष्ण के घर पर गीता देवी, गमा देवी व लक्ष्मी आदि महिलाओं के साथ चक्की चलाकर आटा पीसा और हांडी का दूध पिया।
जिसके बाद गांव के तालाब पर पहुंचकर नाव में बैठकर सिंघाड़े को तोड़ा और स्वाद लिया। सिंघाड़ा उनको सबसे ज्यादा पसंद आया और उन्होंने कहा इसको हम अपने देश लेकर जाएंगे। इस दौरान प्राकृतिक जड़ी-बूटी सफेद साठ, गुच्छ, तुलसी, नीम, घमरा आदि को देखकर उनके बारे में जानकारी ली। शाम को भावंत के पांडव कालीन श्री जखदर महादेव मंदिर पर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और ग्रामीणों के द्वारा ट्रांसलेटर के माध्यम से मंदिर के इतिहास के बारे में जाना। जिसके बाद गांव में महिलाओं के साथ लोकगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेशियों ने ढोलक बजाकर आनंद लिया। रात्रि में विदेशी मेहमान विश्राम सिंह प्रजापति के यहां रुके। भोजन में उन्होंने मसूर की दाल, आलू की सब्जी, मक्का की रोटी, चावल आदि का स्वाद लिया। रात्रि में दोनों विदेशी मेहमान क्रिसटीयान और राकेल चारपाई पर सोए। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा हम भारत पहली बार आए है। हमें यहां आकर बहुत अच्छा लगा यहां के लोग रहन-सहन बहुत अच्छा है। हमने भोलेनाथ से कुछ मनोकामना की है वों मेरी पूरी हो जाए। उसके बाद में दोबारा अपने बच्चे के साथ इंडिया वापस आयूंगा। बाहर की दुनिया से इंडिया बिलकुल अलग है ऐसा ही बना रहे। जिसके बाद उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से राम-राम राधे-राधे बोलने का प्रयास किया। इस मोके पर मनोज कुमार, गौरव दुबे, दुष्यन्त सिंह, मनुराज सिंह, दिनेश कुमार, अजय प्रजापति, विमल प्रजापति, मनीष कुमार आदि लोग मौजूद थे।