हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में उप मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन केशव प्रसाद मौर्य दि. 26 सितम्बर को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं। मा. उप मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 10.50 बजे करहल बस स्टेण्ड मैदान पर बने हैलीपैड पर पहुंचेगे तदोपरांत पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम सिमरऊ ब्लॉक करहल में ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपरान्ह 12.35 बजे शिव रिसोर्ट करहल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में मुख्य रूप में सम्मलित होंगे। अपरान्ह 03.10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।