संदेश महल समाचार
रामनवमी पर्व पर अयोध्या नगरी पूरी तरह राममय हो गई है। रामलला के सूर्य तिलक के भव्य आयोजन में देशभर से श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। इसी बीच एक सवाल लोगों के मन में उठ रहा है — राम मंदिर में सेवा दे रहे मुख्य पुजारी को हर महीने कितनी सैलरी दी जाती है?
मुख्य पुजारी को मिलते हैं ₹32,900, जानिए पूरी जानकारी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हाल ही में आचार्य सत्येंद्र दास के निधन के बाद पंडित मोहित पांडेय को नया मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया। वे अब रामलला की प्रतिदिन पूजा और मंदिर की धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंडित मोहित पांडेय को हर महीने ₹32,900 रुपये सैलरी दी जाती है। वहीं, सहायक पुजारियों को ₹31,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है। कुछ समय पहले तक यह वेतन क्रमशः ₹25,000 और ₹20,000 रुपये था, जिसे राम मंदिर उद्घाटन के बाद संशोधित किया गया।
वेतन के साथ मिलती हैं कई सुविधाएं
मंदिर ट्रस्ट द्वारा मुख्य पुजारी को वेतन के अतिरिक्त आवास, यात्रा, धार्मिक आयोजनों में भागीदारी की सुविधा और आवश्यक धार्मिक सामग्री की भी व्यवस्था की जाती है। यह न केवल एक ज़िम्मेदारी है, बल्कि एक आध्यात्मिक सेवा है, जो समर्पण की भावना से जुड़ी है।
22 जनवरी 2024 को हुआ था मंदिर का उद्घाटन
गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुआ था। उसी दिन भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा भी विधिपूर्वक संपन्न की गई थी।
श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है यह भूमिका
रामलला की सेवा करना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और निष्ठा का प्रतीक है। पंडित मोहित पांडेय इस महान ज़िम्मेदारी को पूरी श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं।