नादऊ देवी धाम भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारंभ

 

हिमांशु यादव/मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के घिरोर तहसील में नादऊ देवी धाम काफी विख्यात एवं चमत्कारी मंदिर है। देवी चमत्कार के बाद स्थानीय लोगों ने नादऊ वाली देवी का नामकरण गांव के नाम कर भव्य मंदिर निर्माण का निर्णय लिया मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया और मंदिर का भूमि पूजन विधि विधान के साथ हुआ। आपको बताते चलें की इस आयोजन में भाजपा नेता एवं करहल उपचुनाव के प्रत्याशी रहे अनुजेश प्रताप सिंह यादव उर्फ बबलू और उपजिलाधिकारी प्रशून कश्यप के साथ विधि विधान से यज्ञ और पूजन करके देवी मंदिर का भूमि पूजन किया। बताते हैं देवी के प्रति आस्था और भक्ति के पीछे स्थानीय लोगों का विश्वास यूई नहीं पैदा हुआ उनकी मान्यता और चमत्कार के किस्से आस पास के कई गावों में हर उम्र के लोगों की की जुवान से चर्चे सुने जा सकते हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार देवी को मरा हुआ। समझकर लोग जब उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे इसी दौरान तो देवी ने हाथ हिलाकर संकेत दिया और तभी से क्षेत्र में उनके चमत्कार देखे जा रहे हैं। इस घटना का बाद इस क्षेत्र में अनगिनत चमत्कार हुए इन चमत्कारों के बाद लोगों की आस्था और विश्वास इस कदर बढ़ा कि लोगों ने मंदिर बनाने का निश्चय कर लिया और मंदिर के लिए जमीन को चिन्हित कर मंदिर निर्माण का संकल्प ले लिया। और गुरुवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन हुआ। गांव के लोगों का कहना है जिसने जैसी आस्था और विश्वास रखा उसे उसी रूप में माता के दर्शन मिले। आज उनके सपने के कारण ही आज भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस अबसर पर नादऊ देवी मंदिर धाम पर मंदिर पुजारी ने यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया। इस अबसर पर शिवांश यादव, गिरजानंदन शाक्य,अर्जुन चौहान,सुमित यादव,मनोज यादव,आदि सेकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए ।