syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

ब्रजवासियों ने उठाया शीत ऋतु की पहली बारिश का लुत्फ

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

देवोत्थान एकादशी के बाद गुरुवार की सुबह ब्रज में मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ा दी। तड़के मौसम बदलने के साथ मथुरा में बूंदाबादी हुई। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से कोहरा छा सकता है। तापमान में और गिरावट हो सकती है। बूंदाबांदी से सड़कों पर कीच होने से फुटपाथ पर सब्जी आदि सामान बेचने वाले गरीब दुकानदार और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतकाल की पहली बारिश में बहुत से लोगो ने चीले मगोडे बनवा कर मज़े लिए।
बुधवार को सुबह हल्की धूप रही तो दोपहर 12 बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी बनी रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे बना रहा। सुबह से लेकर शाम तक शीतलहर बरकरार रही। धूप न निकलने के कारण सर्दी में गुनगुनी धूप सेंकने छतों, गलियों में बाहर निकले बुजुर्गों को मायूस होना पड़ा।
गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ गया। जनपद मे बूंदाबांदी हुई। सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा भी चल रही हैं। बारिश के कारण एकाएक सर्दी बढ़ गई है। सुबह लोग ठिठुरते दिखाई दिए। सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रहने के आसार हैं। सुबह धुंध और कोहरे के बाद दोपहर में आसमान साफ रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। उधर कुछ लोगों ने एकादशी आज मनाई। काफी कम संख्या में परिक्रमा में लोग दिखाई दिए।