syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

नौ साल का प्रेम चढ़ा परवान,मलयेशिया की इली से हुई नवप्रीत कौर

रिपोर्ट
जेपी रावत
संदेश महल समाचार

इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह विवाह के बंधन में बंध गए। पंजाब के जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर स्थित गुरुद्वारा में उन्होंने मलयेशिया की इली के साथ फेरे लिए है।इली का नाम बदलकर नवप्रीत कौर रखा गया है।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक का आनंद कारज गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में हुआ। मनप्रीत इली से 2012 में मलयेशिया में सुल्तान ऑफ जौहर कप के दौरान मुलाकात हुई थी। वर्ष 2012 में मनप्रीत जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। इसी दौरान मनप्रीत और इली के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इली की मां मलयेशिया की सेना के लिए हॉकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी।

मनप्रीत जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं। पहले वे टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने वाले थे लेकिन मार्च में कोरोना महामारी फैलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया थी।
कोरोना के चलते मनप्रीत और इली के विवाह समारोह को सीमित रखा गया है। सादे विवाह समारोह में नजदीकी लोग ही शामिल हुए हैं।