रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र बिछंवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान मैं अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह भोगांव के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बिछंवा के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 2021 को सकुशल संपन्न कराने को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक:- 09/04/2021 को थाना बिछंवा से उप निरीक्षक आई0सी0 अतवीर सिंह मय हमराही कांस्टेबल 706 दीपू पाल मय कांस्टेबल 878 विपिन कुमार मय जीप सरकारी मोबाइल एक मय चालाक कांस्टेबल विजय कुमार शर्मा के वास्ते देखरेख शांति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वंचित अभियुक्त पर चेकिंग संदिगध व्यक्ति वाहन में मामूर थे।
कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि फर्दपुर मैनपुरी रोड पर आपके थाने के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अभिलाख पुत्र रामचंद्र (पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा वर्तमान प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत) निवासी मलपुर थाना भोगांव जनपद मैनपुरी कहीं जाने की फिराक में किसी का इंतजार कर रहा है! अगर जल्दी की जाए तो पकड़ा जा सकता है! मय पुलिस वालों ने मुखबिर को साथ लेकर फर्दपुर मैनपुरी तिराहे पर आए तो मुखबिर ने गाड़ी रुकवा कर इशारा कर बताया कि जो व्यक्ति लाल पीली कलर की शर्ट पहने है! वही है और मुखबिर चला गया हम पुलिस वालों ने एक बारी की दबिश देकर अभियुक्त अभिलाख उपरोक्त को समय करीब 1:20 बजे गिरफ्तार किया गया! अभियुक्त पर मु0अ0स0 352/18 धारा 419 /420 /467 /468/ 471भा0द0वि 2.मु0अ0स0 629/20 धारा 2/3 गैगरस्टर एक्ट थाना भोगांव मैनपुरी अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत है गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।