रामनगर क्षेत्र में फंदे से लटकते मिले महिला व किशोरी के शव पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

रिपोर्ट
अजय सिंह
बाराबंकी संदेश महल समाचार

जिले में अलग-अलग जगहों पर एक महिला व एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। महिला की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
रामनगर थाना क्षेत्र के बिछलखा गांव में एक महिला ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के पिता गिरजा सिंह के मुताबिक, उसने अपनी बेटी की शादी विछलखा निवासी बबलू यादव के साथ की थी। लेकिन उसके दामाद का अवैध संबंध उसकी चचेरी भाभी से चल रहा था। यह बात जब पत्नी सुनीता (26) को पता चली तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। पति के अवैध संबंध को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इससे परेशान होकर पत्नी सुनीता ने सोमवार रात छत में लगे छल्ले में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव लटकता देख परिवारीजनों में हड़कम्प मच गया।
सुनीता का वर्ष 2013 में विवाह हुआ था। उसके बेटी अनन्या और बेटा हिमांशु व छोटू हैं। इंस्पेक्टर रामचंद्र सरोज ने बताया कि पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर पत्नी ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति प्रदीप, देवर गुड्डू व भाभी के खिलाफ मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है।
उधर, शहर में कांशीराम कॉलोनी स्थित एक घर में एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। मंगलवार दोपहर इस बारे में पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई की है। मृतका निशा (16) ने आत्महत्या की है या फिर घटना के पीछे और कोई वजह है इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।